उत्तराखंड में पर्यटकों की कार खाई में गिरी, मचा हड़कंप, बर्फ देखने का शौक बना हादसे की वजह!

खबर शेयर करें

समाचार सच, चंपावत। उत्तराखंड में एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है, चंपावत बर्फबारी देखने आए पर्यटकों की कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसा आधी रात करीब 12:30 बजे सुखीढांग क्षेत्र के पास हुआ, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

कार में उत्तर प्रदेश के सीतापुर से आए कुल 7 पर्यटक सवार थे। जैसे ही दुर्घटना की सूचना जिला नियंत्रण कक्ष को मिली, एसडीआरएफ और पुलिस की टीमें तुरंत हरकत में आ गईं। टनकपुर से SDRF टीम रेस्क्यू उपकरणों के साथ मौके के लिए रवाना हुई।

घटनास्थल पर पहुंचने पर पता चला कि महिंद्रा XUV 700 वाहन गहरी खाई में गिर चुका था। राहत की बात यह रही कि 5 पर्यटक किसी तरह खाई से बाहर निकलकर सुरक्षित सड़क तक पहुंच गए, जबकि 2 लोग खाई में फंसे रह गए।

यह भी पढ़ें -   कार्तिक माह 2026: कार्तिक माह में क्यों होता स्नान-दान, तुलसी पूजा और दीपदान के नियम

रात के अंधेरे और कठिन हालातों के बावजूद SDRF और पुलिस ने संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और कड़ी मशक्कत के बाद दोनों घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला। घायल पर्यटकों में एक युवक और एक किशोरी शामिल हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद 108 एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया।

यह भी पढ़ें -   कार्तिक माह 2026: कार्तिक माह में क्यों होता स्नान-दान, तुलसी पूजा और दीपदान के नियम

पुलिस के अनुसार घायल युवकों की पहचान अभिषेक वर्मा (24) और दर्शिका वर्मा (17), निवासी सीतापुर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सभी पर्यटक उत्तराखंड में बर्फबारी का नज़ारा देखने आए थे। प्रशासन ने पर्यटकों से अपील की है कि पहाड़ी क्षेत्रों में मौसम और सड़क परिस्थितियों को ध्यान में रखकर ही यात्रा करें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440