ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से बाइक सवार राजमिस्त्री की दर्दनाक मौत

खबर शेयर करें

समाचार सच, रूद्रपुर। यहां काशीपुर रोड पर तेल मिल के पास रविवार की सुबह एक ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक सवार राजमिस्त्री को टक्कर मार दी। इस हादसे में उसकी दर्दनाक मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जबकि ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में ले लिया। इधर सूचना पर मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रम्पुरा निवासी 30 वर्षीय मोनू पुत्र रामपाल राजमिस्त्री का काम करता था। रविवार की सुबह वह बाइक संख्या यूके 06 एएच 57252 पर कार्य के लिये जा रहा था। रास्ते में काशीपुर रोड तेल मिल के पास पीछे से आ रही टाईलों से भरी ट्रैक्टर ट्राली ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार मोनू की मौके पर ही मौत हो गयी। इस शोर सुन कर एकत्र लोगों ने वाहन में तोड़फोड़ करने का प्रयास भी किया और मार्ग में जाम भी लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जाम को खुलवाया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इधर कोतवाल विक्रम राठौर ने बताया कि वाहन को कब्जे में ले लिया गया। है। तहरीर मिलने पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

यह भी पढ़ें -   सांसों की कीमत समझें, हर साल एक पेड़ लगाएं” - पर्यावरणविद आशुतोष पन्त का संदेश
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440