हल्द्वानी में बारिश के बीच दर्दनाक हादसा, पिता-पुत्री की करंट लगने से मौत

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। बनभूलपुरा के लाइन नंबर-16 में सोमवार देर शाम दर्दनाक हादसे में 45 वर्षीय नदीम और उनकी 12 वर्षीय बेटी अलीजबा की करंट लगने से मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि नदीम घर की छत पर एसी के आउटडोर यूनिट से संबंधित काम करने गए थे। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गए। पिता की आवाज सुनकर बेटी अलीजबा भी छत पर पहुंची और वह भी विद्युत प्रवाह की चपेट में आ गई।
परिजन और स्थानीय लोग दोनों को तत्काल डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

हादसे के बाद इलाके में मातम है। स्थानीय लोगों ने विद्युत विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि क्षेत्र में बिजली की मेन लाइन में गड़बड़ी और करंट फैलने की शिकायत पहले भी की गई थी। हालांकि, हादसे की वास्तविक वजह जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।

एक पिता को बचाने पहुंची मासूम बेटी भी हमेशा के लिए चली गई… इस दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   नाग पंचमी और घी संक्रांति पर जानिए आज का पंचांग और सभी 12 राशियों का भविष्यफल, किस राशि को मिलेगा लाभ और किन्हें रहना होगा सावधान
Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440