देहरादून में दर्दनाक हादसा: पीछे से आए मिक्सर ट्रैक्टर ने B.Tech छात्रा को कुचला, मौके पर मचा हड़कंप

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। क्लेमेंटटाउन थाना क्षेत्र में रविवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। चार खंभा चौक के पास पैदल जा रही 18 वर्षीय बीटेक छात्रा को पीछे से आए मिक्सर ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद छात्रा ट्रैक्टर के नीचे आ गई और गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

सूचना मिलते ही क्लेमेंटटाउन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल छात्रा को तत्काल एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस के अनुसार हादसा 9 अगस्त की रात करीब 8:45 बजे चार खंभा चौक के पास हुआ। मृतका की पहचान वैष्णवी रावत पुत्री प्रदीप सिंह रावत, उम्र 18 वर्ष, निवासी पटेलनगर, शादीपुर मेट्रो स्टेशन के पास, दिल्ली के रूप में हुई है।

वैष्णवी देहरादून स्थित ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में बीटेक प्रथम वर्ष की छात्रा थी। घटना के समय वह अपनी बड़ी बहन कृतिका रावत के साथ पैदल अपने कमरे की ओर जा रही थी।
कृतिका ने पुलिस को बताया कि दोनों बहनें चार खंभा चौक से पैदल जा रही थीं। इसी दौरान पीछे से आए मिक्सर ट्रैक्टर ने वैष्णवी को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद वह ट्रैक्टर के नीचे आ गई और गंभीर रूप से घायल हो गई।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी SSP दफ्तर हंगामे पर CM धामी का कांग्रेस पर हमला, बोले- ‘लोकतंत्र में हिंसा और अभद्रता की कोई जगह नहीं’

हादसे की सूचना स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल छात्रा को वेलमेड अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने वैष्णवी को मृत घोषित कर दिया।
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। रात अधिक होने के कारण पुलिस ने पंचायतनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई अगले दिन किए जाने की बात कही है।

यह भी पढ़ें -   श्रावण मास की कामिका एकादशी में शिव को कैसे करें प्रसन्न, क्या है उपाय?

क्लेमेंटटाउन थाना प्रभारी मोहन सिंह ने बताया कि पुलिस ने मिक्सर ट्रैक्टर संख्या UP 12 BF 7297 और उसके चालक को सुरक्षा की दृष्टि से थाने लाकर हिरासत में लिया है। उन्होंने कहा कि परिजनों की तहरीर मिलने के बाद मामले में नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस के मुताबिक हादसे के कारणों की भी जांच की जा रही है। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई और इसमें चालक की क्या भूमिका रही।

18 वर्षीय छात्रा की अचानक हुई मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। वहीं, हादसे ने एक बार फिर शहर की सड़कों पर भारी वाहनों की आवाजाही और पैदल चलने वालों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

ADVERTISEMENTSAd

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440