उत्तराखंड में दर्दनाक हादसे: पौड़ी में बोलेरो पर गिरा विशाल बोल्डर, दिल्ली के पर्यटक की मौत

खबर शेयर करें

समाचार सच, पौड़ी। उत्तराखंड में सोमवार को दो अलग-अलग सड़क हादसों ने लोगों को झकझोर कर रख दिया। पौड़ी जिले में गुमखाल-सतपुली राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहाड़ी से अचानक विशाल बोल्डर गिरने से एक बोलेरो वाहन चकनाचूर हो गया, जिसमें दिल्ली से घूमने आए एक पर्यटक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, राष्ट्रीय राजमार्ग-534 पर सतपुली मल्ली के समीप सड़क चौड़ीकरण का कार्य चल रहा था। इसी दौरान पहाड़ी से अचानक एक विशाल बोल्डर टूटकर कोटद्वार से सतपुली जा रही बोलेरो पर आ गिरा। हादसा इतना भीषण था कि वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

दुर्घटना में दिल्ली के केशवपुरम निवासी 45 वर्षीय श्रीकांत पुत्र माधवन की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 60 वर्षीय शरणजीत भगवान सिंह और पश्चिम बंगाल निवासी 40 वर्षीय उदय गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें -   धारी तहसील में विजिलेंस का शिकंजा, 30 हजार रुपये लेते पटवारी गिरफ्तार

एसडीआरएफ ने कटर मशीन से निकाला घायल
सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। एक घायल को स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल अस्पताल भेजा गया, जबकि दूसरे घायल के वाहन में बुरी तरह फंसे होने के कारण एसडीआरएफ ने कटर मशीन से वाहन काटकर सुरक्षित बाहर निकाला। दोनों घायलों का अस्पताल में उपचार जारी है।

यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल | 27 सितम्बर 2026, रविवार आज से महालय का शुभारंभ, पितरों को समर्पित 16 दिवसीय पर्व शुरू; जानिए पंचांग और सभी 12 राशियों का भविष्यफल

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतक और दोनों घायल दिल्ली से उत्तराखंड भ्रमण के लिए आए थे। हादसे के बाद कुछ समय तक राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात भी प्रभावित रहा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440