समाचार सच, हल्द्वानी। सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला की ट्रेन की चपेट में आ कर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आवास विकास टेढ़ी पुलिस निवासी राधा बोरा (54) पत्नी रंजीत बोरा रोजाना मॉर्निंग वॉक के लिए जाती थी। रोज की तरह वह मंगलवार सुबह भी घर से टहलने निकली थीं, लेकिन लौट कर घर नहीं पहुंची। बताया जाता है कि रेलवे ट्रैक पार करते समय वह ट्रेन की चपेट में आ गईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। आस-पास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पहले इसे आत्महत्या माना जा रहा था, लेकिन घरवालों ने इस बात से इंकार कर दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440
















