स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में युवा मोर्चा ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, मंत्री राम सिंह कैड़ा के नेतृत्व में वोटों पर सवार होकर निकली रैली

समाचार सच, भीमताल। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में शनिवार को भीमताल झील देशभक्ति के रंग में रंगी नजर आई। झील के पानी पर लहराते तिरंगे और गूंजते देशभक्ति के नारों ने पूरे माहौल को राष्ट्रप्रेम से सराबोर कर दिया।
युवा मोर्चा की ओर से कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा के नेतृत्व में भीमताल झील में नावों के माध्यम से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
तिरंगा यात्रा का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने राष्ट्रध्वज फहराकर किया। इसके बाद झील में नावों के माध्यम से तिरंगा यात्रा निकाली गई। प्रतिभागियों के हाथों में तिरंगे नजर आए और ‘भारत माता की जय’ तथा ‘वंदे मातरम्’ के नारों से भीमताल गूंज उठा।
झील के बीचों-बीच निकली तिरंगा यात्रा ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया और पूरा क्षेत्र देशभक्ति के रंग में रंगा दिखाई दिया।
इस अवसर पर मंत्री राम सिंह कैड़ा ने कहा कि तिरंगा देश का केवल राष्ट्रीय ध्वज नहीं है, बल्कि यह भारत की एकता, अखंडता, गौरव और स्वतंत्रता का प्रतीक है।
उन्होंने लोगों से राष्ट्रहित में अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करने और स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों में तिरंगा फहराने का आह्वान किया।
मंत्री ने कहा कि देश की प्रगति में प्रत्येक नागरिक की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने युवाओं से अनुशासन के साथ उत्तराखंड और देशहित में सक्रिय योगदान देने की अपील की।
मंत्री कैड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में देश और प्रदेश विकास की दिशा में लगातार आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य की दिशा में सभी को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी।
उन्होंने युवाओं से राष्ट्रहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए देश के विकास में अपना योगदान देने का आह्वान किया।
तिरंगा यात्रा के समापन पर सभी प्रतिभागियों ने देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने तथा राष्ट्रहित में कार्य करने का संकल्प लिया। भीमताल झील में निकली इस तिरंगा यात्रा ने स्वतंत्रता दिवस से पहले क्षेत्र में देशभक्ति का माहौल बना दिया।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



