महानगर हल्द्वानी में निकली तिरंगा यात्रा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट हुए शामिल

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। आजादी के अमृत महोत्सव को व्यापक स्तर पर मनाये जाने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का अह्वान किया। इस अभियान के तहत बुधवार को यहां महानगर हल्द्वानी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने विशाल ‘तिरंगा यात्रा’ निकाली। इस मौके पर भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट भी यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद महेन्द्र भट्ट के प्रथम बार हल्द्वानी आगमन पर कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़े पुष्प वर्षा एवं आतिशबाजी कर उनका स्वागत किया गया।

तिरंगा यात्रा महानगर के विभिन्न मार्गाें में वाहनो के काफिले के साथ बाजार क्षेत्र, अग्रसेन चौराहा, नैनीताल रोड तिकोनिया मार्ग से होते हुए जजी कोर्ट के समीप शहीद मेजर चंद्रशेखर मिश्रा पार्क में पहुंची। जहां शहीद मेजर चंद्रशेखर मिश्रा जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया एवं वृक्षारोण किया। तिरंगा यात्रा के दौरान प्रदेश अध्यक्ष द्वारा तिकोनिया चौराहा पर पण्डित दीनदयाल जी की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन पुष्प अर्पित किये।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखण्ड में थमा लोकसभा चुनाव का प्रचार, प्रदेश की पांच सीटों पर 55 प्रत्याशियों के बीच होगी जंग

प्रदेश अध्यक्ष श्री भट्ट ने अपने उद्बोधन में कहा भारत आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। भारत का जन-जन आगामी 13 से 15 अगस्त तक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ेगा। हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए चतुर्दिक प्रयास हो रहे है। इस अभियान का उद्देश्य नागरिको के मन में राष्ट्र के प्रति कर्त्तव्य बोध उत्पन्न करके आगामी संकल्पो को पूरा करने का प्रण लेना है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हर घर तिरंगा आजादी के बाद पहली बार देश का हर नागरिक अपने घर, व्यापारिक प्रतिष्ठान या सार्वजनिक स्थल पर तिरंगा लगाएगा। उनका कहना था कि हर घर तिरंगा अभियान में हर किसी को शामिल होना चाहिए यह किसी राजनैतिक दल का कार्यक्रम नहीं अपितु हर देशभक्त नागरिक का उत्सव है। यह अभियान एक भारत श्रेष्ठ भारत की संकल्पना को और अधिक मजबूती प्रदान करने वाला अभियान है ।

यह भी पढ़ें -   सोशल मीडिया में छात्रा की निजी फोटो कर दी वायरल, फिर करने लगा ब्लैकमेलिंग

तिरंगा यात्रा में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, प्रदेश महामन्त्री सुरेश भट्ट, महापौर डॉक्टर जोगेन्द्र पाल सिंह रौतेला, विधायक बंशीधर भगत, श्रीमती सरिता आर्या, मोहन सिंह बिष्ट, राम सिंह कैड़ा, राजेन्द्र सिंह बिष्ट, दीपक मेहरा, प्रकाश रावत, भुवन जोशी, विरेन्द्र बिष्ट, तरूण बंसल, चन्दन सिंह बिष्ट, कुन्दन लटवाल, पूर्व पालिकाध्यक्षा रेनू अधिकारी, प्रताप रैक्वाल, भाजपा युवा मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी मनोज कुमार, प्रकाश हर्बोला, डॉ0 अनिल कपूर डब्बू, राजेन्द्र अग्रवाल, कमल जोशी मुनी, विनीता अग्रवाल, आशा शुक्ला, रविन्द्र बाली सहित आदि लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामन्त्री प्रदीप जनौटी द्वारा किया गया।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440