रुद्रप्रयाग पुलिस कर्मी ने लौटाया खोया हुआ पर्स

खबर शेयर करें

समाचार सच, रुद्रप्रयाग। कोतवाली रुद्रप्रयाग में नियुक्त आरक्षी धर्मवीर सिंह जो कि, अपने कर्तव्य निर्वहन हेतु कोतवाली रुद्रप्रयाग क्षेत्रान्तर्गत नियुक्त थे, उनको एक पर्स व जरूरी सामान सहित थैला कहीं पर पड़ा हुआ मिला। इस सामग्री को अपने पास लेकर कोतवाली कार्यालय में सुरक्षित रखा गया। पर्स में रखे कागजात के आधार पर पर्स धारक से सम्पर्क स्थापित कर उन्हें कोतवाली बुलाया गया। इस पर्स में पर्स धारक के जरूरी कागजात, एटीएम, आधार कार्ड व कुछ नगद धनराशि थी। पर्स धारक पुष्कर सिंह निवासी मरगांव, रुद्रप्रयाग के कोतवाली रुद्रप्रयाग पहुंचने पर उक्त पर्स व अन्य सामान उनके सुपुर्द कर दिया गया है। अपना पर्स व जरूरी सामग्री को सकुशल पाकर इनके द्वारा आरक्षी धर्मवीर सिंह एवं जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस का आभार प्रकट किया गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड SIR में वोट काटने की आपत्तियों ने बढ़ाई हलचल, तीन जिलों में सबसे ज्यादा मामले, किच्छा में एक नाम पर 5,906 आपत्तियां!
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440