समाचार सच, देहरादून। उत्तराखण्ड के गोपेश्वर केकुहेड मैठाणा मथरपाल सड़क पर चल्थर के पास एक ट्रक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। हादसे में ट्रक चालक घायल हो गया। स्थानीय निवासियों ने गहरी खाई से वाहन चालक को रेस्क्यू कर चिकित्सालय में भर्ती करवाया।
मौके पर पहुंचे बलबीर सिंह रावत का कहना है कि ट्रक सड़क निर्माण के कार्य में लगा हुआ था और इस दौरान चलथर के पास दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिर गया। ट्रक में चालक ही मौजूद था, जिसे गम्भीर घायल अवस्था में ग्रामीणों ने रेस्क्यू कर चिकित्सालय पहुंचाया।
ADVERTISEMENTS

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



