शिव तत्व से ही जीवन में आता है सत्य, शांति और सौंदर्य दृ डॉ. सर्वेश्वर

खबर शेयर करें

भगवान शिव कथा के माध्यम से जागृत हो रहा है जनमानस: डॉ. सर्वेश्वर

समाचार सच, हल्द्वानी डेस्क। दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा एम.बी. इंटर कॉलेज ग्राउंड, कैनाल रोड, हल्द्वानी में 29 जनवरी से 4 फरवरी तक सात दिवसीय भगवान शिव कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। कथा का समय प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से 4 बजे तक निर्धारित है।

कथा के प्रथम दिवस दिव्य गुरु आशुतोष महाराज जी के शिष्य व कथा व्यास डॉ. सर्वेश्वर जी ने भगवान शिव की महिमा का विस्तार से वर्णन करते हुए कहा कि शिव तत्व सम्पूर्ण ब्रह्मांड के कण-कण में व्याप्त है। भगवान शिव की उपासना आज केवल भारत ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व में की जाती है।

यह भी पढ़ें -   अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस की कार्रवाई, दो आरोपी अवैध शराब के साथ गिरफ्तार

उन्होंने विभिन्न देशों में प्राप्त प्राचीन शिवलिंगों का उल्लेख करते हुए कहा कि यह भगवान शिव की सर्वव्यापकता और असीम लोकप्रियता का प्रमाण है। भारत देश की संस्कृति आज भी जीवंत है, तो उसका मूल आधार शिव तत्व ही है। उन्होंने कहा कि आधुनिकता की दौड़ में मानव शिव तत्व से दूर होता जा रहा है, जिससे समाज में हिंसा, वैमनस्य और असंतुलन बढ़ रहा है।

यह भी पढ़ें -   सक्षम महिला, समर्थ भारतः हल्द्वानी में 21 आत्मनिर्भर महिलाओं का सम्मान

डॉ. सर्वेश्वर जी ने बताया कि यह पावन कथा ब्रह्मज्ञान के माध्यम से मानव जीवन में शिव तत्व को जागृत करने का माध्यम है, ताकि व्यक्ति “सत्यं शिवं सुन्दरम्” के सिद्धांत को अपनाकर कल्याणकारी मार्ग पर अग्रसर हो सके।

कार्यक्रम का समापन भगवान शिव की पावन आरती के साथ किया गया। इस अवसर पर डॉ. जे. आर. धपोला, निर्मला धपोला, डॉ. पवन दीप धपोला, रितेश डाबर, एकता डाबर, अंकित शर्मा, गीता बुलुटिया, राजेश अग्रवाल, प्रताप बिष्ट (जिला अध्यक्ष, भाजपा), मुकेश बोरा (अध्यक्ष, दुग्ध संघ लालकुआं), बालकिशन अग्रवाल सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440