कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गए तीन प्रोफेसर समेत बीस लोग

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश में तीन प्रोफेसर समेत बीस लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गए हैं। ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज ऋषिकेश के तीन डॉक्टर समेत हेल्थ केयर वर्कर,नर्सिग स्टॉफ कोरोना वायरस की चपेट में आ गये हैं। एम्स से मिली जानकारी के अनुसार बीते एक सप्ताह के दौरान सभी संक्रमित हुये हैं।
हालांकि सभी होम आइसोलेशन में है। अचानक बीस लोगों के कोरोना संक्रमित होने की खबर से एम्स में मेडिकल स्टॉफ की चिंता बढ़ गई है। एम्स के पीआरओ हरीश थपलियाल ने बताया कि तीन प्रोफेसर समेत बीस लोगों में हल्के कोरोना संक्रमण के लक्षण मिले हैं। जिनमें कुछ ठीक हो गये हैं। उत्तरखंड में गत दिवस कोरोना के 201 नए केस सामने आए। सबसे अधिक 117 केस देहरादून में सामने आए। 103 मरीज ठीक भी हुए। अब एक्टिव कोरोना केस की संख्या 894 पहुंच गई है। संक्रमण दर भी तेजी के साथ बढ़ते हुए 10.78 प्रतिशत पहुंच गई है। रिकवरी दर अब 95.21 प्रतिशत हो गई है। गत दिवस 2310 सैंपल जांच को भेजे गए। देहरादून में सामने आए 117 केस को छोड़ कर चार अल्मोड़ा, एक चमोली, चार चंपावत, 12 हरिद्वार, 37 नैनीताल, दो पौड़ी, तीन पिथौरागढ़, एक टिहरी, 13 यूएसनगर और सात उत्तरकाशी में सामने आए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440