हल्द्वानी में कम्पनी बनाकर लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले फरार दो आरोपी गिरफ्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। महानगर हल्द्वानी में कम्पनी बनाकर लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले दो आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी कम्पनी के डायेक्टर थे और करीब एक वर्ष से फरार चल रहे थे। जबकि इस मामले में पुलिस ने पिछले माह सितम्बर में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

आपको बता दें कि महानगर हल्द्वानी में विजन सोशल सोसायटी तथा विदित अक्षय विजन निधि लिमिटेड नाम से को-ऑपरेटिव सोसायटी का संचालन किया गया था। जिसमें कई लोगों द्वारा उक्त कम्पनी में निवेश किये गए। कम्पनी संचालक वर्ष 2022 में जनता की जमा की गयी धनराशि का गबन कर अपने कार्यालय को बंद कर फरार हो गये थे। पीड़ितों की शिकायतें पुलिस हरकत में आई और अपनी कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने बीते माह सितम्बर माह की 14 तारीख को सोसायटी के डायरेक्टर अरिवंद पंत पुत्र नारायण दत्त पंत निवासी सोल्जर्स कालोनी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जबकि इस मामले में दो लोग अभी भी फरार चल रहे थे।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में विकास पर वन नियमों का ब्रेक, राज्य ने केंद्र से मांगी राहत

शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर गठित पुलिस टीम ने संभावित ठिकानों में दबिश दी। जिसमें टीम को सफलता मिल गयी। टीम ने उक्त मामले के फरार आरोपी आनंद सिंह पुत्र हरी सिंह निवासी जवाहर ज्योति दमुवाढूंगा खाम तथा दूसरा आरोपी संतोष पंत पुत्र भुवन चन्द्र पंत निवासी गायत्री नगर शारदा फैक्ट्र के पीछे थाना काठगोदाम को गिरफ्तार किया है।
सफलता प्राप्त करने वाली टीम-
कोतवाल हरेन्द्र चौधरी, व0उ0नि0 विजय मेहता, महेन्द्र प्रसाद, कानि0 भगवान सिंह, घनश्याम सिंह रौतेला

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440