ढाई वर्ष का मासूम रहस्यमय तरीके लापता, मचा हड़कंप

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। बनभूलपुरा थाना क्षेत्र के नई बस्ती से ढाई वर्ष का मासूम रहस्यमय तरीके से लापता हो गया है। जिससे हड़कंप मच गया। पीड़ित परिवार ने काफी-खोज बीन के बाद पता ना लगने पर पुलिस की शरण ली।

नई बस्ती गोपाल मंदिर के निकट रहने वाली साहिबा पत्नी मो. साजिद ने बनभूलपुरा थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि उसके देवर मो. राशिद का ढाई वर्ष का बच्चा अरहान घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान वह लापता हो गया। उसकी हर जगह ढूंढ खोज की गई लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। साहिबा ने मासूम बच्चे का सकुशल बरामद करने की गुहार लगाई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   7 से जय श्रीराम के जयघोष से गूंजेगा हल्द्वानी का रामलीला मैदान, ध्वज स्थापना के साथ 2026 की रामलीला की तैयारियों का हुआ श्रीगणेश
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440