सट्टा पर्ची व 19320 नगदी के साथ दो चढ़े पुलिस के हत्थे

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। पुलिस की सक्रियता के चलते इन दिनों अवैध कारोबार करने वाले लोगों के प्रति शिकंजा कसता जा रहा है इसी के चलते पुलिस ने दो सटोरियो को गिरफ्तार किया इनके खिलाफ कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया।

बनभूलपुरा थाना पुलिस बीती रात क्षेत्र में गश्त कर रही थी तभी उन्हें इन्द्रानगर ठोकर के पास संदिधावस्था में खड़े युवक की तलाशी ली तो उसके पास से सट्टा पर्ची व 18200 रूपये की नगदी बरामद हुई। इस पर सटोरिये जहीरूद्दीन पुत्र अय्यूब निवासी लौकाही जिला वहराइच मतेही, उत्तर प्रदेश व हाल निवासी इन्द्रानगर बताया। इसके अलावा थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर रेलवे स्टेशन के समीप एक गली में छापा मारा तो वहां एक युवक लोगों को सट्टा लगाने के लिए उकसाता मिला। सटोरिये ने अपना नाम जिया अहमद उर्फ मुन्ना पुत्र अखलाक अहमद स्थायी निवासी चकमहमूद मकबरे बली मस्जिद के पास बरेली व निवासी जवाहर नगर बताया। उसके कब्जे से 1120 रूपये की नगदी व सट्टा पर्ची बरामद की गई है। पुलिस ने पकड़े गये सटोरियों को कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   शारदीय नवरात्रि 2026: अष्टमी का रहेगा यह समय उसके बाद शुरू होगी नवमी जानें सही तारीख और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440