समाचार सच, हल्द्वानी। टुकटुक में लादकर ले जाई जा रही छह पेटी शराब के साथ पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। दोनों को कार्यवाही के बाद जेल भेज दिया गया है।
मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए नैनीताल पुलिस की ओर से हेल्पलाइन नंबर 9719291929, 7519051905 जारी किया है। जिस पर 17 मई सोमवार को सुबह करीब 10 बजे पुलिस को शराब तस्करी की जानकारी दी गई। तस्करी की सूचना मिलते ही मुखानी पुलिस सक्रिय हो गई,कुसुमखेड़ा रोड पर निरीक्षण के दौरान वाहन टुक-टुक UK04ER-1412 में कुछ व्यक्ति अवैध शराब की तस्करी कर रहे थे। जांच के दौरान कुसुमखेड़ा तिराहे पर टुकटुक मिल भी गया। वाहन में लदी शराब की पुष्टि करने के बाद उसे थाने ले जाया गया। एसओ मुखानी सुशील कुमार ने बताया कि टुक-टुक से छह पेटी अवैध शराब बरामद की गई। मौके से रविन्द्र उर्फ रवि शर्मा निवासी राजपुरा थाना हल्द्वानी व हरेंद्र सिंह बिष्ट निवासी राजपुरा थाना हल्द्वानी को मोके से गिरफ्तार किया गया। दोनों पर अभियोग दर्ज करते हुए आबकारी अधिनियम की धारा 60/72 पंजीकृत किया गया। तस्करी में प्रयोग किए जा रहे टुक-टुक को सीज किया गया।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440
















