हजारों रुपये की नगदी के साथ पकड़े गये दो सटोरिया

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। पुलिस ने हजारों रुपये की नगदी के साथ दो सटोरियों को पकड़ा हैं। उक्त सटोरियों के पास से सट्टा पर्ची भी मिली है। पुलिस ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेजने की तैयारी चल रही थी।

जानकारी के अनुसार बनभूलपुरा पुलिस क्षेत्र में गश्त पर थी। मुखबिर ने सूचना दी कि जवाहर नगर गौला गेट तिराहे के पास एक युवक सट्टे की खाईबाड़ी कर रहा है। माके पर पहुंची पुलिस ने युवक को धर दबोचा। उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से 21580 रूपए की नकदी और सट्टा पर्ची बरामद हुई।

पूछताछ में उसने अपना नाम धीरेन्द्र उर्फ बन्टी पुत्र राम किशन निवासी 16 क्वार्टर राजपुरा बताया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया। वहीं रजा गेट के पास पुलिस ने गश्त के दौरान पप्पू पुत्र असगर निवासी काबुल गेट इन्द्रानगर गेट इन्द्रानगर को 4870 रूपए की नगदी व सट्टा पर्ची के साथ धर दबोचा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल | 23 जुलाई 2026, गुरुवारजानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, किस राशि को मिलेगा सफलता का साथ और किन राशियों को बरतनी होगी विशेष सावधानी
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440