ततैयों के हमले से दो बच्चों की गई जान, एक बच्चे समेत दो महिलाएं घायल

खबर शेयर करें

समाचार सच, पिथौरागढ़। उत्तराखण्ड के भारतीय सीमा से सटे नेपाल के बैतड़ी में ततैयों के झुंड ने एक परिवार पर हमला कर दिया। इस हादसे में एक ही परिवार के दो बच्चों की मौत हो गई। जबकि एक बच्चे समेत दो महिलाएं घायल हुई हैं। जिनका अस्पताल में उपचार चल रहा है। इधर घटना की सूचना से गांव में मातम छाया हुआ हैं।

जानकारी के अनुसार जिले के नजदीकी बजांग थलारा गांव पालिका डोर गांव में रविवार को परिवार के सदस्य जंगल में घास काटने के बाद उसे बारिश से बचा रहे थे। इस दौरान घास ततैयों के छत्ते से टकरा गई। इस दौरान ततैयों ने हमला बोल दिया। इस दौरान ततैयों के हमले से लोगों ने बचने की कोशिश भी की और इधर-उधर भागने लगे।

लेकिन ततैयों के परिवारों को डंक मारना नहीं छोड़ा। थलारा गांव पालिका वार्ड अध्यक्ष रवींद्र खाती ने बताया कि ततैयों के हमले में तीन वर्षीय मासूम सुरबीर खाती और पांच वर्षीय सिया खाती की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ततैयों के हमले में 7 वर्षीय सुमी खाती, उसकी मां डम्मरा खाती और दादी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे से गांव में मातम पसरा है। दोनों घायलों का इलाज चल रहा है। ततैयों की हमले के बाद से गांव में दहशत का माहौल है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440