भाकपा (माले) की दो दिवसीय बैठक 12 व 13 को

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। भाकपा (माले) की उत्तराखंड राज्य कमेटी की दो दिवसीय बैठक 12 व 13 दिसंबर को पार्टी कार्यालय दीपक बोस भवन, बिंदुखत्ता में होगी। जिसमें कई मुद्दों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। यह जानकारी एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर माले के नैनीताल जिला सचिव डॉ कैलाश पाण्डेय ने दी। उन्होंने बताया कि राज्य कमेटी की दो दिवसीय बैठक में देशव्यापी किसान आंदोलन समेत देश और उत्तराखंड की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों पर विस्तार से चर्चा व भावी कार्यक्रम पर विचार विमर्श किया जायेगा। भाकपा (माले) के राज्य सचिव कामरेड राजा बहुगुणा की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में के. के. बोरा, इन्द्रेश मैखुरी, आनंद सिंह नेगी,बहादुर सिंह जंगी, गोविंद कफलिया, राजेन्द्र जोशी, के पी चंदोला,अतुल सती, ललित मटियाली, मदन मोहन चमोली, एडवोकेट कैलाश जोशी, विमला रौथाण, रूबी, हरीश धामी, अंकित ऊंचोली व डॉ कैलाश पाण्डेय मुख्य रूप से शामिल होंगे।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में अगले 6 दिन बारिश का अलर्ट! मौसम विभाग ने जारी किया 25 जून तक का पूर्वानुमान

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440