गुरु द्रोणा पब्लिक स्कूल में हुआ दो दिवसीय स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। गुरु द्रोणा पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने बड़े उत्साह और उमंग के साथ भाग लिया। इस शिविर में स्काउट मास्टर, गाइड कैप्टन एवं प्रशिक्षकों द्वारा टेंट पिचिंग, मीनार पायनियरिंग, परेड सहित विभिन्न गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया गया। इस आयोजन से छात्रों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता एवं आत्मनिर्भरता विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।

यह भी पढ़ें -   कर्णप्रयाग बवाल में बड़ा मोड़: जेल से बाहर आए चारों निहंग, कोर्ट से मिली जमानत; अब सबकी नजर अगली सुनवाई पर

इस अवसर पर गुरु द्रोणा पब्लिक स्कूल को स्काउट-गाइड की आधिकारिक मान्यता भी प्राप्त हुई, जिससे स्कूल के छात्रों को भविष्य में राष्ट्रीय और राज्यस्तरीय स्काउट-गाइड गतिविधियों में भाग लेने का अवसर मिलेगा।

यह भी पढ़ें -   दिल्ली से घर लौट रहा था बेटा, रास्ते में मौत ने रोका सफर… टांडा जंगल में अज्ञात वाहन की टक्कर से 24 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत

प्रदेशिक संगठन आयुक्त (स्काउट) हिमांशु सक्सेना ने इस मौके पर छात्रों का मनोबल बढ़ाया और अपने प्रेरणादायक विचारों से उनका मार्गदर्शन किया। साथ ही, शिविर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं का राज्यपाल द्वारा पुरस्कृत किए जाने के लिए चयन भी किया गया।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440