नशे के दो सौदागार गिरफ्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है। इस अभियान के तहत पुलिस ने दो और नशे के सौदागरों को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। जानकारी के अनुसार मुखानी थाना पुलिस ने तन्मय जोशी पुत्र राजेन्द्र प्रसाद जोशी निवासी आदर्श कालोनी को ब्लॉक आफिस के समीप उस समय गिरफ्तार कर लिया, जब वह स्मैक बेचने का प्रयास कर रहा था। उसके पास से पुलिस ने 1.5 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। पकड़े गए तस्कर ने पुलिस को बताया कि वह रेलवे बाजार निवासी असलम से स्मैक खरीदकर बेचता है। दूसरी घटना में जवाहर नगर चौकी पुलिस ने हनीफ पुत्र पीर साह निवासी जवाहर नगर वार्ड नम्बर 15 को रेलवे स्टेशन के पास से 4.52 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार कर लिया। चौकी प्रभारी दिवान सिंह बिष्ट ने बताया कि हनीफ पिछले लंबे समय से नशे का धंधा कर रहा था, जिसकी पुलिस को तलाश थी। पुलिस ने पकड़े गये तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440