2 निर्दलीय विधायकों ने भी दिया मुर्मू को समर्थन : मदन कौशिक

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने बताया कि एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में उत्तराखण्ड के सांसदगणों एवं विधायकगणों के साथ बैठक में प्रतिभाग कर समर्थन की अपील की। इस मौके पर सभी सदस्यो ने उनके प्रति पूरा समर्थन जताया।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदनकौशिक ने कहा कि 2 निर्दलीय विधायकों ने भी उन्हें समर्थन दिया और बसपा के दो विधायकों से समर्थन का अनुरोध किया है जिसमें उन्होंने समर्थन का भरोसा दिया है। उतराखंड से भाजपा के अलावा 4 अन्य विधायकों का भी उन्हें समर्थन मिलेगा।

यह भी पढ़ें -   चारधाम यात्रा फिर हुई शुरू, मौसम का खतरा बरकरार; देहरादून और बागेश्वर में बहुत भारी बारिश का अलर्ट

इससे पूर्व एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के उत्तराखंड आगमन पर उनका भव्य स्वागत किया गया। जनजाति मोर्चा के कार्यकर्ताओ ने उनके समर्थन में सीएम कार्यालय तक रैली निकाली। श्री कौशिक ने मुर्मू को राष्ट्रपति का उम्मीदवार बनाए जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी नड्ढा तथा एनडीए का आभार जताया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति के लिए आदिवासी समुदाय से चयन ऐतिहासिक है। श्री कौशिक ने कहा कि इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, भाजपा के प्रदेश प्रभारी श्री दुष्यंत गौतम, सह प्रभारी श्रीमती रेखा वर्मा, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री मदन कौशिक, सांसदगण एवं विधायकगण उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें -   नैनीताल मॉल रोड पर 1 अगस्त से हॉर्न बजाया तो होगी कार्रवाई! जिला प्रशासन ने लागू किया नो हॉर्न जोन
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440