हल्द्वानी के बनभूलपुरा थाना क्षेत्र से रहस्यमय परिस्थितियों में अधेड़ समेत दो लोग लापता

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। बनभूलपुरा थाना क्षेत्र से अधेड़ समेत दो लोग रहस्यमय परिस्थितियों में लापता है। दोनों मानसिक रूप से विक्षिप्त बताए जा रहे हैं। काफी खोजबीन के बाद भी उनका सुराग नहीं लगा है। इस पर परिजनों ने पुलिस की शरण ली है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली है। बनभलूपुरा क्षेत्र के मोहम्मदी मस्जिद इन्द्रानगर निवासी महमूद हुसैन के अनुसार उसका 28 वर्षीय पुत्र मोहम्मद नाजिम मानसिक रूप से अस्वस्थ है। वह बीती 5 नवम्बर को घर से अचानक लापता हो गया। उसकी संभावित स्थानों व रिश्तेदारी में काफी खोजबीन की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चला। इस पर उसने पुलिस की शरण लेकर पुत्र की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है। वहीं बनभूलपुरा थाना क्षेत्र के ही काबुल का गेट इन्द्रानगर क्षेत्र से भी एक अधेड़ चार माह से लापता है। यहां रहने वाली परवीन के अनुसार उसका 50 वर्षीय पति राशिद बीती 8 सितम्बर से लापता है। उसकी रिश्तेदारों व अन्य स्थानों में खोजबीन की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चला। परवीन के अनुसार मानसिक स्थिति ठीक न होने चलते उसका पति पूर्व में भी कई बार बिना बताये घर से गया, लेकिन वापस लौट आया। लेकिन अब उसका कुछ पता नहीं है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर अपनी कार्यवाही शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें -   संगीन अपराधों में लिप्त गैंगस्टर गैंग का सरगना कौशल चिलवाल गिरफ्तार, जिला बदर की थी तैयारी

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440