राव मार्शल आर्ट्स एकेडमी के दो खिलाड़ियों ने हासिल की ब्लैक बेल्ट, इंटरनेशनल कराटे ऑर्गेनाइजेशन टोक्यो से मिली उपाधि

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। राव मार्शल आर्ट्स एकेडमी के कराटे खिलाड़ियों हेम सिंह वर्मा और प्रिय ने इंटरनेशनल कराटे ऑर्गेनाइजेशन टोक्यो, जापान द्वारा आयोजित ब्लैक बेल्ट परीक्षा उत्तीर्ण कर यह प्रतिष्ठित उपाधि प्राप्त की है।

एकेडमी के निदेशक रोहित यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि दोनों खिलाड़ी पिछले पांच वर्षों से एकेडमी में प्रशिक्षण ले रहे थे। उनकी मेहनत और समर्पण को देखते हुए उत्तराखंड फुल कॉन्टैक्ट कराटे एसोसिएशन के सचिव एवं जापान से नियुक्त ब्रांच चीफ सेन्साई महेंद्र सिंह भाकुनी की संस्तुति के बाद उन्हें ब्लैक बेल्ट प्रदान की गई।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड विधानसभा में हंगामा, पहाड़-मैदान बयान पर बवाल

इस अवसर पर बंशी सिंह बिष्ट, सेन्साई महेंद्र सिंह भाकुनी, विक्रम खनी, लक्ष्मण भट्ट, अंकित बिष्ट, अजय सिंह बिष्ट, हरेंद्र बिष्ट, रेणु बोरा, धृति सक्सेना समेत कई गणमान्य व्यक्तियों ने दोनों खिलाड़ियों की उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440