संदिग्ध परिस्थितियों में दो सगी बहनें हुई लापता

खबर शेयर करें

समाचार सच, रामनगर। रामनगर रेलवे कॉलोनी में रक्षाबंधन मनाने अपने मायके आईं दो सगी बहनें संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गईं। दोनों ही अपने मायके से ससुराल जाने की बात कहकर निकली थीं, लेकिन वहां नहीं पहुंची। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक रामनगर की रेलवे कॉलोनी में रहने वाली दया का विवाह देवेंद्र सिंह निवासी ग्राम नरेंद्रपुर थाना भगतपुर जिला मुरादाबाद यूपी एवं उसकी बहन शालू का विवाह कुलवंत सिंह निवासी ग्राम सोदासपुर जिला मुरादाबाद के साथ हुआ था। 11 अगस्त को दोनों बहनें भाई को राखी बांधने रामनगर पहुंची थी और 12 अगस्त को अपने घर में ससुराल जाने की बात कहकर निकली थीं। लेकिन आज तक वहां नहीं पहुंचीं। दोनों ही महिलाओं के ससुराल पक्ष के लोगों ने गुरुवार को भाजपा नगर अध्यक्ष भावना भट्ट के साथ रामनगर कोतवाली पहुंचकर कोतवाल अरुण कुमार सैनी से वार्ता करते हुए उन्हें सकुशल बरामद गुहार लगायी है। परिजनों ने बताया कि शालू अपने दो बच्चों आठ साल की बेटी और छह साल के बेटे को भी ले गई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू गिरफ्तार, झांसी से दबोचा; भतीजा भी पुलिस की गिरफ्त में, 44 मुकदमों का आपराधिक इतिहास आया सामने
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440