भारी मात्रा में अवैध कच्ची शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। पुलिस ने कच्ची शराब के साथ दो शराब तस्करों को गिरफ्तार है। उनके पास से भारी मात्रा में कच्ची शराब बरामद हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया। वनभूलपुरा पुलिस ताज चौराहे पर चैकिंग कर रही थी। इसी दौरान एसआई दीवान सिंह को सूचना मिली कि एक शराब तस्कर गोला गेट की ओर से कच्ची शराब बेचने के लिए ला रहा है। जिस पर पुलिस ने गौला गेट के पास स्थित वन विभाग की चौकी के पास डेरा डाल दिया। कुछ देर बाद एक युवक हाथ में थैला लेकर आता हुआ दिखाई दिया। जब उसकी नजर पुलिस पड़ी तो वह सकपका कर भागने लगा जिस पर पुलिस ने उसे धर दबोचा। उसके थैले की तलाशी ली गई तो उसमें कच्ची शराब के 34 पाउच बरामद किए गए। पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम दिलीप पुत्र बालक राम निवासी जवाहर नगर लाइन 15 बताया। पूछताछ में उसके बताया कि लाकडाउन की वजह से वह बेरोजगार है, ऐसे में उसने कमाई के लिए शराब तस्करी का रास्ता चुन लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया।

यह भी पढ़ें -   १ जून २०२६ सोमवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440