अवैध शराब का कारोबार करने वाले दो तस्कर गिरफ्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। दोनों को कार्यवाही के बाद न्यायालय में पेश किया गया है। टीपीनगर चौकी पुलिस के अनुसार गश्त के दौरान रामपुर रोड स्थित भंडारी पेट्रोल पंप के पास एक स्कूटी को जांच के लिए रोका गया तो उसमें से 50 पाउच कच्ची शराब के बरामद हुए। इस पर स्कूटी चालक अनिल सिंह उर्फ अन्नू मोटा पुत्र राजेन्द्र सिंह निवासी ग्राम हरिपुर फुटकुआं, देवलचौड़ को गिरफ्तार कर लिया गया। तस्कर ने पुलिस को बताया कि वह कोविड कर्फ्यू के चलते शराब की तस्करी के कारोबार में उतर गया। वह पूर्व में भी अवैध शराब के साथ पकड़ा जा चुका है।
इधर भोटिया पड़ाव चौकी पुलिस ने वर्कशॉप लाइन के पास लोगों को शराब परोसते एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार मूलरूप से देवरिया बहेड़ी व हाल में राजपुरा पड़ाव में रह रहा विरेंद्र पुत्र वेदराम लोगों को शराब के पैक बनाकर बेच रहा था। उसके कब्जे से देशी शराब के दो पव्वे व अन्य सामान भी बरामद किया गया है। पुलिस ने पकड़े गये तस्करों को कार्यवाही के बाद न्यायालय में पेश किया है।

यह भी पढ़ें -   कलसिया पुल निर्माण में बाधा बने अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, मानसून से पहले काम पूरा करने का लक्ष्य

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440