समाचार सच, हल्द्वानी। मंडी चौकी पुलिस ने चोरी की योजना बना रहे दो युवकों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से आला नकब बरामद हुआ है। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। जहां से दोनों आरोपी को जेल भेज दिया गया।
मंडी चौकी पुलिस होंडा बाईपास फायर स्टेशन के पास गश्त पर थी। इसी दौरान एफटीआई जंगल से सटी दीवार के पास दो युवक संदिग्ध हालत में खड़े मिले। उनकी तलाशी ली गई तो उनके पास से आला नकब, चाकी का गुच्छा आदि बरामद हुआ है। पकड़े गए आरोपियों ने अपने नाम मो. सलमान पुत्र मो. यामीन निवासी वार्ड नं. 14 मोहम्मदी मस्जिद के पास इन्द्रानगर और नरेश जाटव पुत्र गंगाराम निवासी नवी वख्स मुड़िया चौकी चुरैलीडाम थाना बहेड़ी बताया। पूछताछ में पता चला की दोनों गल्ला मंडी क्षेत्र में चोरी की योजना बना रहे थे। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440

















