शादी में शामिल होने दिल्ली से पहुंचे दो युवक, जंगल की आग में जिदां जलकर मौत

खबर शेयर करें

समाचार सच, पौड़ी गढ़वाल। उत्तराखंड के पौड़ी में दर्दनाक हादसा हो गया।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ग्राम प्रधान सेडियागाड़ सुमन देवी व सामाजिक कार्यकर्ता मनोज नौडियाल ने बताया कि घटना पौड़ी जिले के पोखरा ब्लॉक में सोमवार शाम की है। दोनों युवक कुलदीप कुमार (26) पुत्र दीनदयाल नौटियाल और विकास रावत (23) पुत्र महिपाल सिंह दिल्ली से गांव घूमने के लिए और शादी में शामिल होने के लिए आए हुए थे।

इस दौरान जंगल में आग लग गई। युवक भी आग बुझाने में जुट गए और झुलस गए। वहीं, कुलदीप कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि विकास ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। बता दें कि यह कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज का पैतृक गांव है। मृतक विकास सतपाल महाराज का परिचित बताया जा रहा है। दोनों दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करते थे। कुछ दिन पहले ही गांव आए थे।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में कार सर्विस सेंटर में लगी भीषण आग, डेढ़ लाख की नकदी समेत सामान जलकर राख

Two youths arrived from Delhi to attend the wedding, burnt to death in forest fire

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440