दो युवकों ने घर में घुसकर की युवती से छेड़छाड़, विरोध पर मां से की मारपीट

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में एक घर में दो युवकों ने घुसकर युवती से छेड़छाड़ कर दी। विरोध पर उसकी मां से मारपीट की गयी। शोरगुल सुनकर भीड़ एकत्र होने पर दोनों आरोपी धमकी देकर वहां से फरार हो गये। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर सौंप कार्रवाई की मांग की है।

बनभूलपुरा थाना पुलिस को सौंपी तहरीर में लाइन नंबर 10 गांधीनगर निवासी महिला ने कहा है कि उसकी पुत्री बीती रात घर के बाहर रैकेट खेल रही थी कि तभी मोहल्ले के ही अमन व भोला नामक युवक वहां आ धमके और फब्तियां कसने लगे। इस पर जब उसकी पुत्री घर के अंदर आई तो आरोपी भी उसके पीछे आ गये और छेड़छाड़ करने लगे। जब उसने पुत्री से हो रही छेड़छाड़ का विरोध किया तो आरोपी उस पर मारपीट पर उतारू हो गये। जिसमें उसे गंभीर चोटें आई हैं। शोरगुल सुनकर पड़ोसियों को आता देख अमन और भोला उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गये। तहरीर में पीड़िता ने पुलिस से आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में घरों से महिलाओं के वस्त्र चोरी करने वाला आरोपी दबोचा, कारण जानकर पुलिस भी हैरान

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440