उक्रांद करेगी अब सीधे जनता से संवाद, ऐरी ने की वेबसाइट लांच

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय अध्यक्ष ने दल की वेबसाइट, टोल नंबर व सुझाव शिकायत नंबर लॉन्च किया। उत्तराखंड क्रांति दल की वेबसाइट व टोल नंबर व शिकायत तथा सुझाव नंबर दल के अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी ने विधिवत रूप से लॉन्च किया। जिसमें उत्तराखंड की वेबसाइट भी शामिल हैं। इस अवसर पर काशी सिंह ऐरी ने कहां कि उक्रांद अपने दमख़म के साथ आगामी विधानसभा चुनाव कि तैयारी में लगा हैं। गुरूवार को वेबसाइट, टोल फ्री नंबर से सीधे जनता के बीच दल कि रीति नीतियों कों पहुंचने व सीधे जनता से संवाद कि शुरुआत की हैं।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड: कार्यकाल पूरा करने वाली व्यापार मंडल इकाइयां जल्द कराएं चुनाव, नियमों की अनदेखी पड़ सकती है भारी- रावेल सिंह आनंद

इस अवसर पर पत्रकारों से वार्ता करते हुये उन्होंने कहा की राज्य के युवाओं को दल से सीधा जोड़ा जा रहा हैं। राज्य में अपार रोजगार कि संभावनाएं हैं। उक्रांद की सरकार बनने पर हर बेरोजगार को रोजगार उपलब्ध कराने कि गारंटी उक्रांद करता हैं। राज्य में चकबंदी, मूलनिवासी को परिभाषित करना, सशख्त भू क़ानून लागू करने, राज्य की जो परिकल्पना की थी, शहीदों का जो स्वप्ना था इसे पूरा करने के लिए उक्रांद वचनबद्ध हैं। महिलाओं के अधिकार, उनकी सुरक्षा करना मुख्य ध्येय होगा। उन्होंने कहा की 23 अगस्त को दल भू कानून व मूलनिवास कों लेकर मानसून सत्र के पहले दिन विधानसभा घेराव करेगा। जिसमें समस्त जनपदों से दल के कार्यकर्त्ता व पदाधिकारी प्रतिभाग करेंगे।

यह भी पढ़ें -   भीमताल में लगेगा राष्ट्रीय कराटे का महाकुंभ, 32वें समर कैंप में देशभर के 125 खिलाड़ी करेंगे प्रतिभाग

इस अवसर पर हरीश पाठक, मोहन काला, ललित बिष्ट, किशन मेहता, सुनील ध्यानी, प्रकाश उपाध्याय, बहादुर सिंह रावत, विजय बौडाई, शांति भट्ट, राजेंद्र बिष्ट, प्रमिला रावत, डा वीके ओली, शिव प्रसाद सेमवाल, समीर मुंडेपी, वीरेंद्र रावत, मनामोहन पंत, दीपक रावत, किरन रावत, मीनाक्षी घिल्डियाल, दीपक मधवाल, एस एन बिष्ट, अभिषेक बहुगुणा, सीमा रावत, दिनेश नेगी, गणेश काला, कमलकान्त, डॉ राजेश पैन्यली उपस्तिथ रहे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440