UKSSSC भर्ती परीक्षा रद्द, आयोग ने बताई नई परीक्षा कराने की समयसीमा

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने पेपर लीक प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए बड़ा कदम उठाया है। आयोग ने 21 सितंबर 2025 को आयोजित स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा को निरस्त कर दिया है। इसके साथ ही आयोग ने घोषणा की है कि यह परीक्षा आगामी तीन महीनों के भीतर पुनः आयोजित की जाएगी। इस संबंध में आयोग द्वारा औपचारिक प्रेस नोट भी जारी किया गया है।

प्रेस नोट के अनुसार, आयोग ने 9 अप्रैल 2025 को स्नातक स्तर की रिक्तियों के लिए विज्ञप्ति जारी की थी। इसके अंतर्गत लिखित परीक्षा 21 सितंबर को संपन्न हुई थी। परीक्षा के दौरान दोपहर करीब 1:30 बजे सोशल मीडिया पर प्रश्नपत्र से संबंधित कुछ स्क्रीनशॉट वायरल हो गए। इसकी सूचना मिलते ही आयोग ने तत्काल देहरादून एसएसपी को मामले की जानकारी देकर आवश्यक कार्रवाई के लिए पत्र प्रेषित किया।

प्राथमिक जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर 22 सितंबर को रायपुर थाने में एफआईआर दर्ज की गई। इसके पश्चात 27 सितंबर को राज्य सरकार ने न्यायिक जांच के लिए उत्तराखंड हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश यूसी ध्यानी की अध्यक्षता में एक सदस्यीय आयोग का गठन किया। इस आयोग ने अपनी रिपोर्ट आयोग को सौंप दी है।

यह भी पढ़ें -   बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर पहाड़ से टकराकर क्रैश, पायलट समेत 6 की मौत; सीएम धामी ने दिए जांच के आदेश

रिपोर्ट का अध्ययन करने के बाद आयोग ने निष्कर्ष निकाला कि परीक्षा की शुचिता, गोपनीयता और पारदर्शिता के साथ कोई समझौता नहीं किया जा सकता। साथ ही, अभ्यर्थियों और आम जनमानस का भरोसा बनाए रखना भी जरूरी है। इसी के मद्देनजर आयोग ने परीक्षा को रद्द करने का निर्णय लिया है।

यह भी पढ़ें -   हरिद्वार अर्धकुंभ के लिए केंद्र का बड़ा तोहफा, 14,520 मीट्रिक टन अतिरिक्त अनाज मंजूर; धामी ने जताया आभार

हालांकि, पूरे प्रकरण की जांच अभी भी जारी है। लेकिन परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता को बनाए रखने के उद्देश्य से आयोग ने यह ठोस कदम उठाया है। आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि निरस्त परीक्षा आगामी तीन महीनों में दोबारा कराई जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440