उगता सूरज बनी उम्मीद की किरण: रामड़ी आनसिंह पनियाली में उमा निगल्टिया को मिल रहा जबरदस्त जनसमर्थन

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। रामड़ी आनसिंह पनियाली क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य पद की प्रत्याशी उमा धपोला निगल्टिया का जनसंपर्क अभियान दिनों-दिन तेजी से लोकप्रियता की ऊंचाइयों को छू रहा है। उगता सूरज चुनाव चिन्ह के साथ मैदान में उतरीं उमा निगल्टिया को जनता उम्मीद की एक नई किरण मान रही है।

अपने समर्थकों के साथ उमा निगल्टिया ने बसानी, चौसला और मीठा आंवला क्षेत्रों में जनसंपर्क किया, जहां जनता का उत्साह देखते ही बनता था। लोगों ने साफ कहा कि जैसे ही उन्हें उमा के चुनाव चिन्ह की जानकारी मिली, उनके मन में आशा जगी है। उन्हें पूरा विश्वास है कि 31 जुलाई को आने वाला परिणाम इस जनसमर्थन की सच्चाई को सामने ला देगा।

समाजसेवा की पृष्ठभूमि से आने वाली उमा धपोला निगल्टिया को क्षेत्र की सभी 15 ग्राम सभाओं—बजूनिया हल्दू, पनियाली, रामड़ी आनसिंह, लामाचौड़ खास, कुरिया गांव, पीपल पोखरा, बच्चीनगर, जयपुर पाड़ली, ईसाई नगर, बसानी, कमलुवागांजा मेहता, चौसला, रामपुर लामाचौड़, गुजरौड़ा और धुनी नंबर एक-दो—से भारी समर्थन मिल रहा है।

यह भी पढ़ें -   जेनी प्रकरण पर हरक सिंह रावत का पलटवार, बोले- धामी की विदाई के साथ होगा इस खेल का अंत; भाजपा पर लगाया साजिश का आरोप

जहां कुछ प्रत्याशी भ्रम फैलाकर अपनी जमीन तलाशने की कोशिश कर रहे हैं, वहीं उमा निगल्टिया पहले दिन से ही विकास का स्पष्ट विजन लेकर गांव-गांव पहुंच रही हैं। उनका कहना है कि यह क्षेत्र उनके लिए केवल चुनाव क्षेत्र नहीं बल्कि उनका परिवार है और वे हर सुख-दुख में जनता के साथ खड़ी रहेंगी। मूलभूत सुविधाओं की मजबूती के साथ-साथ सामाजिक सहभागिता ही उनका असली उद्देश्य है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   23 साल बाद फिर सामने आई जेनी, प्रेस कॉन्फ्रेंस में छलका दर्द; हरक सिंह रावत पर गंभीर आरोप लगाकर मांगा न्याय
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440