समाचार सच, देहरादून। यहां राजपुर क्षेत्र में एक बेकाबू कार चालक ने एक्टिवा सवार को जबरदस्त टक्कर मार दी। इस हादसे में एक्टिवा सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। रहागीरों ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
अंश कुमार निवासी ओल्ड राजपुर, सत्यान मोहल्ला ने पुलिस को तहरीर दी है कि उनके पिता महेश कुमार रविवार सुबह करीब साढ़े दस राजपुर से एक्टिवा से मसूरी रोड तरफ जा रहे थे। तभी रास्ते में उनके पिता को हरियाणा नंबर की गाड़ी ने जोर से टक्कर मारी। इसके बाद कार समेत आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। गंभीर घायल महेश कुमार को उपचार के लिए दून अस्पताल ले जाया गया। वहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। कार नंबर के आधार पर केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



