छात्रों पर लाठीचार्ज कर उनकी आवाज़ दबाना अलोकतांत्रिक : सुमित हृदयेश

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। पब्लिसिटी कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष सुमित हृदयेश ने कहा कि युवा प्रदेश-युवा नेतृत्व के नाम पर पूरे प्रदेश को पोस्टर-बैनरों से सजाने वाली भाजपा का दोहरा चरित्र आज फिर बेनकाप हो गया। उनका कहना था कि एमबी महाविद्यालय मे छात्रों के साथ जिस प्रकार बल प्रयोग और लाठीचार्ज किया गया वो बर्दाश्त के बाहर है। उन्होंने कहा कि छात्रों को महाविद्यालय में प्रवेश देने के बजाय लाठी डंडों से मारना और उनकी आवाज़ को दबाना अलोकतांत्रिक है। युवा साथियों के हर संघर्ष में मैं उनके साथ हूं।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड के हिमाच्छादित क्षेत्रों में 25 अगस्त से शुरू हो सकती है जनगणना, 131 गांव और 3 नगर पंचायतें होंगी शामिल

कांग्रेस नेता सुमित हृदयेश ने कहा कि हर छात्र को पढ़ने का पूरा अधिकार है और महाविद्यालय में बेहतर शिक्षा का वातावरण बनाना सरकार का काम और अच्छी शिक्षा मुहैया कराने में डबल इंजन भाजपा सरकार पूरी तरह से फेल है।

यह भी पढ़ें -   मंगलवार का राशिफल: किस राशि की चमकेगी किस्मत, किसे बरतनी होगी सावधानी? पढ़ें 21 जुलाई 2026 का भविष्यफल
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440