ऑपरेशन प्रहार के तहत अपराधियों पर शिकंजा, कच्ची शराब व अवैध तमंचा बरामद

खबर शेयर करें

समाचार सच, रामनगर डेस्क। “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के अंतर्गत चेकिंग के दौरान विभिन्न मामलों में अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किए गए।

भवानीगंज स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान के सामने नहर किनारे रोड पर एक व्यक्ति को अपने ठेले पर लोगों को शराब पिलाते हुए गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

मुखबिर की सूचना पर आईटीआई के पास मालधन चौड़ क्षेत्र से एक व्यक्ति को 90 पाउच कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में गुरु हरिकिशन साहिब जी के प्रकाश पर्व पर गूंजे गुरबाणी के शबद, संगत ने ग्रहण किया गुरु का अटूट लंगर

मुखबिर की सूचना पर मंगलार चौराहे के पास कन्हैया बेकरी वाली गली से एक व्यक्ति को एक तमंचा 315 बोर एवं एक जिंदा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में आर्म्स एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में अगले 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों में गरज-चमक के साथ बरसेंगे बादल, पहाड़ों में बढ़ा खतरा
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440