Unidentified thieves stole a motorcycle from a congested road
समाचार सच, हल्द्वानी। अज्ञात चोरों ने एक बाइक पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को सौंपी तहरीर में लालडांठ रोड निवासी कृष्णा सिंह नगरकोटी पुत्र किशन सिंह नगरकोटी ने कहा है कि उसने बीती 31 जनवरी को अपनी बाइक संख्या यूके04डब्ल्यू-9335 नैनीताल रोड में खड़ी की थी। जिसमें अज्ञात चोरों ने हाथ साफ कर दिया। उसने बाइक की काफी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
ADVERTISEMENTS


सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



