Union Budget 2025: सीनियर सिटीजन को बड़ी राहत, टैक्स छूट और टीडीएस में बढ़ोतरी

खबर शेयर करें

समाचार सच, नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 2025-26 का आम बजट पेश किया। इस बजट में मिडिल क्लास को बड़ा तोहफा देते हुए उन्होंने 12 लाख रुपये तक की आय पर टैक्स हटाने का ऐलान किया है। इसके साथ ही, बुजुर्गों को भी राहत दी गई है। अब सीनियर सिटिजंस को 1 लाख रुपये तक टैक्स डिडक्शन मिलेगा, जो पहले 50,000 रुपये था।

निर्मला सीतारमण ने कहा कि टीडीएस (टैक्स डिडक्शन एट सोर्स) की सीमा में भी बदलाव किए जाएंगे ताकि इसमें एकरूपता लाई जा सके। सीनियर सिटिजंस के लिए टीडीएस में छूट की सीमा 50,000 रुपये से बढ़ाकर 1 लाख रुपये की जाएगी। वहीं, किराए से होने वाली आय पर टीडीएस में छूट की सीमा बढ़ाकर 6 लाख रुपये कर दी जाएगी। हालांकि, नॉन-पैन से जुड़े मामलों में हाई टीडीएस के प्रावधान लागू किए जाएंगे। इसके अलावा, अपडेटेड रिटर्न दाखिल करने की सीमा को अब 2 साल से बढ़ाकर 4 साल कर दिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में कांग्रेस के खिलाफ भाजपा का बड़ा धरना! राहुल गांधी के बयान पर जमकर बरसे भाजपा नेता
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440