एक पेड़ मां के नाम! केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट ने पर्यावरण दिवस पर दिया हरियाली का संदेश, हज़ारों को जोड़ा अभियान से

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री और नैनीताल-उधमसिंह नगर सांसद अजय भट्ट ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान को गति देते हुए हल्द्वानी और आसपास के क्षेत्रों में जोरदार पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। उन्होंने अपने आवास बच्ची नगर से अभियान की शुरुआत की, जहां कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

इसके बाद श्री भट्ट कालाढूंगी विधानसभा के छड़ेंल नया आबाद पहुंचे, जहां स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली और पौधारोपण किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर यह अभियान केवल पौधा लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि एक पीढ़ी को हरियाली से जोड़ने का प्रयास है।

यह भी पढ़ें -   रुद्रपुर के होटल में युवक की मौत, प्रेम संबंध को लेकर आत्महत्या की आशंका

इस मौके पर हल्द्वानी नगर निगम के डी.के. पार्क में आयोजित एक अन्य कार्यक्रम में भाजपा नगर मंडल के कार्यकर्ताओं के साथ भी श्री भट्ट ने वृक्षारोपण किया। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे पर्यावरणीय असंतुलन के इस दौर में प्रकृति के संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाएं।

यह भी पढ़ें -   कोटद्वार से युवती के साथ घूमने आए युवक की नैनीताल के होटल में संदिग्ध मौत, जांच जारी

कार्यक्रम में कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत, मेयर गजराज सिंह बिष्ट सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, स्थानीय नागरिक और पर्यावरण प्रेमी मौजूद रहे।

इस अवसर पर प्लांट जंक्शन की संचालक शिवांगी कुमुद ने भी अपनी रचनात्मक भूमिका निभाते हुए लोगों को तुलसी, शमी और रात की रानी जैसे औषधीय पौधे निःशुल्क वितरित किए, जिससे कार्यक्रम का उद्देश्य और भी व्यापक बन गया।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440