रक्षा केन्द्रीय राज्य मंत्री ने किया आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा, पीड़ित परिवार को दिया 8 लाख चैक

खबर शेयर करें

समाचार सच, नैनीताल। रक्षा एवं पर्यटन केन्द्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट ने रविवार को जनपद के आपदा प्रभावित क्षेत्रों-निगलाट, गरमपानी एवं खैरना का दौरा किया। उन्होंने आपदा परिवार के दो सदस्यों को खो चुके पीड़ित परिवार के सुरेश चौहान को 8 लाख रूपये मुआवजा धनराशि के चैक देते हुए कहा कि परिवार को हुई जन क्षति की भरपाई कोई नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि दुःख एवं संवेदना की इस घड़ी में सरकार सभी आपदा प्रभावितों के साथ है और प्रभावितों लोगों को सरकार की ओर से हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

उन्होंने आपदा पीड़ित परिवारों के क्षतिग्रस्त भवनों की मुआवजा धनराशि शीघ्र देने हेतु सभी औपचारिकताऐं प्राथमिकता से पूर्ण करने के निर्देश उप जिलाधिकारी कौश्याकुटोली को दिये। उन्होंने क्षतिग्रस्त रामगाढ़ लघु जल विद्युत परियोजना को शीघ्रता से सुचारू करने हेतु उरेडा विभाग के अधिकारियों को तुरन्त स्टीमेट बनाते हुए कार्यवाही करने के निर्देश दिये। उन्होंने सड़क मरम्मत, मलबा हटाने हेतु किये जा रहे कार्यों का भी स्थलीय निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश लोनिवि के अभियंताओं को दिये।

श्री भट्ट ने निरीक्षण के उपरान्त तहसील भवन में आयोजित बैठक में क्षेत्रीय अधिकारियों व अभियंताओं से अब तक किये गये कार्यों की विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि आपदा प्रभावित क्षेत्रों को सामान्य स्थिति में लाने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य किये जायें। उन्होंने कहा कि आधारभूत सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जाये और आधारभूत सुविधाओं में किसी भी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए। आपदा कार्यों को तत्परता, समयबद्धता एवं गुणवत्ता से पूर्ण किया जाये।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में विद्यार्थियों को सिखाई गई CPR की तकनीक, आपात स्थिति में किसी की जान बचाने के बताए तरीके

निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी अशोक जोशी, अधिशासी अभियंता विद्युत हारून रशीद, अपर जिला पंचायतराज अधिकारी मौहम्मद असलम, डॉ.योगेश कुमार, जनसम्पर्क अधिकारी माननीय मुख्यमंत्री दिनेश आर्य, जिलाध्यक्ष भाजपा प्रदीप बिष्ट के अलावा गोपाल रावत, हरीश भट्ट, प्रकाश आर्य, जुगल मठपाल, एडवोकेट सचिन गुप्ता, बालम मेहरा, राजू काण्डपाल, अम्बा दत्त आर्य देवेन्द्र ढेला आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में पुनर्नवा महिला समिति का समर्पण सम्मान समारोह, समाजसेवा में योगदान देने वाली 15 हस्तियां सम्मानित
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440