समाचार सच, हल्द्वानी। उत्तराखंड राज्य को पांच सितारा गांवों का तोहफा मिलने वाला है। जिसके तहत उत्तराखंड में पचास पांच सितारा गांव चिन्हित किए जाने हैं। पांच योजनाओं से आच्छादित इन गांवों की घोषणा मंगलवार एक दिसम्बर को केंद्रीय संचार एवं मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री करेंगे। सहायक निदेशक (बीडी) ओ /ओ सीपीएमजी उत्तराखंड सर्कल से मिली जानकारी के अनुसार केंद्रीय संचार एवं मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री संजय धोत्रे एक दिसम्बर को चीफ पोस्टमास्टर जनरल, उत्तराखण्ड के कार्यालय में उत्तराखण्ड डाक परिमण्डल के कार्यों की समीक्षा करेंगे। इस दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री उत्तराखण्ड में पांच योजनाओं से आच्छादित पचास 5 सितारा गांवों की घोषणा करेंगे। साथ ही वह सुकन्या समृद्धि योजना के लाभार्थियों को पासबुक वितरण का कार्य भी करेंगे। इसके अलावा केंद्रीय राज्यमंत्री द्वारा वरिष्ठ नागरिक कल्याण निधि में स्थानातरित हुए वरिष्ठ नागरिकों की धनराशि के चौकों का वितरण भी किया जाएगा। जिसके तहत इन वरिष्ठ नागरिकों को डाक विभाग की योजनाओं से पुनः जोड़ते हुए उनका नया खाता खोला जाएगा। जिसकी पासबुक, चौक बुक एवं एटीएम कार्ड का वितरण भी केंद्रीय संचार एवं मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री एक दिसम्बर को करेंगे। इस कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री के साथ डाक विभाग के चीफ पोस्टमास्टर जनरल उत्तराखण्ड परिमण्डल अंजलि आनन्द, निदेशक डाक सेवायें, उत्तराखण्ड परिमण्डल सुनील कुमार राय व उत्तराखण्ड परिमण्डल के सभी मण्डलों के अधीक्षक एवं परिमण्डलीय कार्यालय के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहेंगे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440












