बेखौफ चोरों ने बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में कमरे का ताला तोड़कर उड़ाई हजारों की नगदी

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। नगर में चोरों की सक्रियता बढ़ती जा रही है। चोर आए दिन किसी न किसी क्षेत्र में चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। बेखौफ चोरों ने कमरे का ताला तोड़कर हजारों की नगदी उड़ा ली। जाते-जाते चोर दूसरा ताला लगा गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। चोरी की घटना बनभूलपुरा थाना क्षेत्र की है। यहां मूलरूप से ठण्डीपोरा, कुपवारा, थाना क्रालपुरा, जम्मू कश्मीर निवासी गुलाम रसूल ख्वाजा पुत्र मोहम्मद सुलतान ख्वाजा लाइन नंबर एक में अपने साथियों के साथ किराये के कमरे में रहता है। उसके अनुसार वह और उसके साथी दिन में कमरे में ताला लगाकर फेरी लगाने चले जाते हैं। इसी तरह बीती 19 दिसम्बर को भी वह और उसके साथी फेरी लगाने चले गये। जब वह दोपहर में लौटा तो देखा कि कमरे का ताला बदला हुआ था। इस पर उसने मकान मालिक की मदद से ताला तोड़ा और अंदर गया तो नजारा बदला हुआ था। सारा सामान अस्त-व्यस्त पड़ा हुआ था और अंदर रखी 75000 रूपये की नगदी गायब थी। इस पर उसे यह समझने में देर न लगी कि नगदी पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया है। इस पर वह पुलिस की शरण में पहुंचा और पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्यवाही शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि चोरों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इधर चोरी की इस घटना से आस-पास के लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। यहां बता दें कि नगर में इन दिनों चोरों की सक्रियता बढ़ती जा रही है। चोर आए दिन किसी न किसी क्षेत्र में चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। इन घटनाओं में से पुलिस कईयों का खुलासा कर चुकी है। लेकिन कई घटनाओं का अभी भी खुलासा नहीं हो पाया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   मतदाता सूची को लेकर प्रशासन की बड़ी अपील, नोटिस मिलने पर घबराएं नहीं… नाम नहीं कटेगा, पहले मिलेगा पूरा मौका
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440