UOU के कुलपति प्रो. नवीन चंद्र लोहनी को कुमाऊं विश्वविद्यालय का अतिरिक्त प्रभार

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून/हल्द्वानी। रिपोर्ट- अजय सिंह चौहान
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय (UOU), हल्द्वानी के कुलपति प्रो. नवीन चंद्र लोहनी को कुमाऊं विश्वविद्यालय, नैनीताल के कुलपति का अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है। राज्यपाल एवं कुलाधिपति लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) की स्वीकृति के बाद इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है।

राज्यपाल सचिवालय से 31 अगस्त को जारी आदेश के अनुसार, उत्तर प्रदेश राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम-1973, यथाप्रवृत्त उत्तराखंड, की धारा 12 की उपधारा (10) के तहत प्रो. लोहनी को 1 सितंबर 2026 से अग्रेतर आदेश तक अथवा कुमाऊं विश्वविद्यालय में नियमित कुलपति की नियुक्ति होने तक, जो भी पहले हो, अतिरिक्त कुलपति का दायित्व सौंपा गया है।

निजी कारणों से कुलपति पद से मुक्त होने का अनुरोध
कुमाऊं विश्वविद्यालय के वर्तमान कुलपति प्रो. दीवान सिंह रावत ने निजी कारणों का हवाला देते हुए कुलपति पद से अवमुक्त किए जाने का अनुरोध किया था। राज्यपाल की स्वीकृति के बाद प्रो. नवीन चंद्र लोहनी को विश्वविद्यालय की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है।

यह भी पढ़ें -   संस्कृत के जयघोष से गूंजा हल्द्वानी, 750 लोगों ने निकाली भव्य शोभायात्रा

प्रो. लोहनी वर्तमान में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी के कुलपति के रूप में कार्यरत हैं। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में उनके अनुभव को देखते हुए कुमाऊं विश्वविद्यालय जैसे महत्वपूर्ण संस्थान की अतिरिक्त जिम्मेदारी दिया जाना अहम माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें -   कुमाऊँनी भाषा प्रतियोगिता में आर्डन स्कूल के नैतिक पांडेय ने मारी बाजी, हासिल किया पहला स्थान

शैक्षणिक और प्रशासनिक व्यवस्था संभालेंगे
नई जिम्मेदारी के तहत प्रो. लोहनी के सामने कुमाऊं विश्वविद्यालय की शैक्षणिक एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने की चुनौती होगी। साथ ही नियमित कुलपति की नियुक्ति होने तक विश्वविद्यालय में संस्थागत निरंतरता बनाए रखना भी उनकी प्रमुख जिम्मेदारी रहेगी।

राज्यपाल सचिवालय की ओर से जारी आदेश की प्रतिलिपि मुख्य सचिव, उच्च शिक्षा सचिव, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग, महालेखाकार तथा उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय और कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलसचिवों सहित संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजी गई है।
प्रो. लोहनी 1 सितंबर 2026 से कुमाऊं विश्वविद्यालय के अतिरिक्त कुलपति का कार्यभार संभालेंगे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440