उपनल संविदा कर्मियों ने उठाई वेतन व नियमितीकरण की मांग, दी आंदोलन की चेतावनी

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। उत्तराखंड उपनल संविदा कर्मचारी संगठन ने समान काम के बदले समान वेतन के साथ ही नियमितीकरण की मांग उठाई है। ऐसा न होने पर संगठन ने आंदोलन की चेतावनी दी है। संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष पूरन चंद्र भट्ट का कहना है कि वर्तमान में प्रदेश भर में 18000 से ज्यादा उपनल संविदा कर्मियों के बदौलत विभिन्न विभागों में कार्य कर रहे हैं। इन कर्मचारियों से विभागों में अन्य कर्मियों की भांति पूरा काम लिया जा रहा है। लेकिन काम के हिसाब से वेतन नहीं दिया जा रहा है। इतना ही नहीं उनके नियमितीकरण की दिशा में भी कोई कार्यवाही होती नहीं दिख रही है। कहा कि ज्यादातर कर्मियों को काम करते हुए डेढ़ दशक से अधिक का समय हो गया है अच्छे काम और अनुभव के बावजूद उन्हें नियमित नहीं किया जा रहा है। प्रदेश संयुक्त मंत्री विनोद बिष्ट ने कहा कि कई कर्मचारी तो इसी उपनल से इतनी कम सैलरी में रिटायर भी होने वाले हैं। इतनी कम सैलरी मिलने के बाद भी सरकार उपनल कर्मियों के भविष्य के लिए कुछ भी नहीं सोच रही है। प्रदेश संगठन मंत्री मोहन रावत ने कहा कि इतने बड़े देश में आपदा आने के बाद भी कोविड जैसी महामारी में और स्वास्थ्य विभाग तथा हर जगह उपनल कर्मी तन-मन से बिना किसी हिचक के व बिना अपने जान की परवाह किये बगर कार्य कर रहे हैं। इसके बाद भी कर्मचारियों के भविष्य की किसी को भी चिंता नहीं है। यदि जल्द ही उपनल कर्मचारियों के भविष्य के लिए कोई भी ठोस निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन करने को उपनल कर्मी बाध्य होंगे।

यह भी पढ़ें -   अब पैदल चलना होगा आसानः नैनीताल जिले में फुटपाथ होंगे अतिक्रमण मुक्त, डीएम ने चलाया विशेष अभियान, अवैध पार्किंग पर भी होगी कार्रवाई

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440