उत्तराखण्डः चलती कार में लगी आग, चालक की सूझबूझ से बची 6 लोगों की जान

खबर शेयर करें

समाचार सच, हरिद्वार। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में रविवार को एक बड़ा हादसा होने से बाल-बाल बचा। मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में कांवड़ पटरी के पास सड़क पर दौड़ रही एक कार में अचानक आग लग गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

कार में सवार छह लोग किसी तरह अपनी जान बचाने में सफल रहे, लेकिन आग की चपेट में आने से पूरी कार जलकर खाक हो गई। घटना की सूचना मिलते ही फायर यूनिट रुड़की की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दमकल कर्मियों ने कार के टैंक के फटने की संभावना को भी टालने में सफलता हासिल की।

कार के चालक मोहम्मद नदीम, जो उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के छपार के निवासी हैं, ने बताया कि वे छपार से रुड़की एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे। कांवड़ पटरी के पास अचानक उन्हें हल्का धुआं नजर आया। खतरे को भांपते हुए उन्होंने तुरंत कार को सड़क किनारे रोक दिया और सभी सवारों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

यह भी पढ़ें -   जिला युवा महोत्सव में वुडलैंड्स स्कूल के विद्यार्थियों ने लहराया परचम, लोकगीत और नृत्य में प्रथम

कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी कार जलकर राख हो गई। इस दौरान सड़क पर लंबा जाम लग गया, जिससे यातायात प्रभावित हुआ। हालांकि, दमकल विभाग की त्वरित कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया। गनीमत रही कि इस घटना में किसी भी व्यक्ति को चोट नहीं आई।

यह भी पढ़ें -   जयपुर पाडली में सुरेश भट्ट का जनसंपर्क, कार्यकर्ताओं संग 2027 में भाजपा सरकार बनाने का संकल्प

दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आग पर काबू पाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। यदि समय रहते आग नहीं बुझाई जाती, तो इसके कारण आसपास के अन्य वाहनों को भी खतरा हो सकता था। फिलहाल, आग लगने के सही कारणों की जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440