उत्तराखंड: बैंक से लौट रही बुजुर्ग महिला का नोटों से भरा पर्स छीन कर ले भागा बंदर, फिर….

खबर शेयर करें

समाचार सच, नैनीताल। नैनीताल-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित सुयालबाड़ी में बैंक से पैसे लेकर लौट रही एक बुजुर्ग महिला का रुपए से भरा बैग बंदर ले भागा। काफी तलाश करने के बाद चार दिन बाद पहाड़ी की झाड़ियों में पर्स पड़ा मिला।

मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक बीते दिनों हाईवे से सटे रामगढ़ ब्लाक के सिरसा गांव निवासी बुजुर्ग देवकी देवी सुयालबाड़ी स्थित ग्रामीण बैंक से पैसे निकालकर गांव की ओर लौट रही थीं। तभी रास्ते में बंदरों के झुंड ने घेर लिया। हो-हल्ला करने पर झुंड चला गया, मगर एक बंदर ने महिला के हाथ से थैला छीन कर भाग गया। थैले में रखे पर्स में 11 हजार रुपये भी थे। वृद्धा ने ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी। ऐसे में थैले और पर्स की खोजबीन शुरू हो गई।

शनिवार को अल्मोड़ा निवासी सुनील गोस्वामी ने दूरबीन से पहाड़ी पर वृद्धा के थैले की तलाश की तो करीब सौ मीटर ऊपर तीखी पहाड़ी पर थैला नजर आया। स्थानीय बालमुकुंद जीना व रमेश बिष्ट ने पहाड़ी पर चढ़ थैला वापस बाजार तक पहुंचाया। आमा को सूचना दी गई। गांव से बुलाकर पर्स में रखी धनराशि आमा को लौटाई इससे वृद्धा की आंखें भर आईं। उन्होंने सभी का का आभार जताया।

यह भी पढ़ें -   बनभूलपुरा हिंसा केस में मोईद और जहीर को राहत नहीं, हाईकोर्ट ने जमानत याचिकाओं पर सुनवाई के लिए उठाया बड़ा कदम

Uttarakhand: A monkey ran away after snatching a purse full of notes from an elderly woman returning from the bank.

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440