उत्तराखण्डः बस अड्डे के टॉयलेट में गूंजी किलकारी, सड़क किनारे शौचालय में महिला ने दिया बच्चे को जन्म, डॉक्टरों ने बचाई जान

खबर शेयर करें

समाचार सच, ऋषिकेश। उत्तराखंड के ऋषिकेश में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब टिहरी बस अड्डे के टॉयलेट से नवजात की किलकारी गूंजने लगी। दरअसल, कर्णप्रयाग से आई एक गर्भवती महिला ने टॉयलेट में अचानक प्रसव पीड़ा के चलते बच्चे को जन्म दे दिया। गनीमत रही कि समय रहते डॉक्टरों की टीम पहुंच गई और जच्चा-बच्चा दोनों को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया गया।

घटना रविवार सुबह करीब 10.30 बजे की है। 21 वर्षीय ज्योति, अपने पति मनीष थापा के साथ कर्णप्रयाग से ऋषिकेश पहुंची थी। बस स्टैंड के पास टिहरी अड्डे के टॉयलेट में गई ज्योति को अचानक तेज प्रसव पीड़ा हुई और उसने टॉयलेट में ही शिशु को जन्म दे दिया।

बच्चे की रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोग टॉयलेट की ओर दौड़े और नजारा देख सभी चौंक गए। किसी ने फौरन चारधाम यात्रा ट्रांजिट कैंप में मौजूद डॉक्टरों की टीम को सूचना दी। डॉक्टरों की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और प्राथमिक इलाज कर दोनों को 108 एम्बुलेंस से सरकारी अस्पताल भेजा।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते महिला एएसआई गिरफ्तार, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

अस्पताल प्रशासन के मुताबिक, मां और नवजात दोनों की स्थिति स्थिर है और दोनों का उपचार जारी है। इस मानवीय पहल और डॉक्टरों की तत्परता की स्थानीय लोगों ने जमकर सराहना की।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440