उत्तराखण्डः किशोरी का अपहरण करने वाले आरोपी को यूपी से किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी दून से एक नाबालिग किशोरी का अपहरण कर लिया गया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को उत्तर प्रदेश के गोंडा से गिरफ्तार किया है।

एसएसपी अजय सिंह के अनुसार, 16 सितंबर को एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी बेटी को एक व्यक्ति बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। इस शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया और उसकी तलाश शुरू की गई। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस का सहारा लेते हुए आरोपी की लोकेशन का पता लगाया।

आखिरकार, गोंडा जिले के करनल गंग थाना क्षेत्र के ददन निवासी लाले मऊ पूर्वा को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी के पास से किशोरी को भी सकुशल बरामद कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई से पहले बनभूलपुरा में पुलिस का कड़ा पहरा, भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440