उत्तराखण्डः सावधान! साइबर ठगों ने केवाईसी अपडेट के नाम पर महिला से उड़ाए 2 लाख

खबर शेयर करें

समाचार सच, बागेश्वर। साइबर ठग लगातार नए-नए तरीके अपनाकर लोगों को ठग रहे हैं, और इन पर रोक लगाने में पुलिस को चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। बागेश्वर जिले के मजियाखेत निवासी एक महिला ठगी का शिकार हो गई। ठगों ने बैंक खाते की केवाईसी (ज्ञल्ब्) अपडेट करने के नाम पर महिला को झांसे में लेकर 2 लाख की धोखाधड़ी की।

कैसे हुई ठगी?
पुलिस के अनुसार, महिला को एक अज्ञात नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को बैंक कर्मचारी बताते हुए कहा कि महिला के बैंक खाते की केवाईसी अपडेट करना अनिवार्य है। महिला को एक लिंक भेजकर उसे खोलने और विवरण भरने के लिए कहा गया। जैसे ही महिला ने लिंक पर क्लिक किया, उसके खाते से 2 लाख कटने का मैसेज आ गया।

घटना का एहसास होते ही महिला ने तुरंत कोतवाली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ 318 (4) बीएनएस और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बागेश्वर पुलिस ने साइबर ठगों को पकड़ने और मामले को सुलझाने के लिए जांच तेज कर दी है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत देने की अपील की है। साथ ही पुलिस ने अपील की है कि किसी भी अज्ञात कॉल या संदेश पर विश्वास न करें, जो बैंक खाते की केवाईसी अपडेट करने, ओटीपी साझा करने, या एप्लिकेशन डाउनलोड करने के लिए कहता है।

यह भी पढ़ें -   जेनी प्रकरण पर हरक सिंह रावत का पलटवार, बोले- धामी की विदाई के साथ होगा इस खेल का अंत; भाजपा पर लगाया साजिश का आरोप

साइबर ठगी से बचने के टिप्सः
कभी भी ओटीपी साझा न करेंः
बैंक या अन्य संस्थान आपसे ओटीपी नहीं मांगते।
अज्ञात लिंक पर क्लिक न करेंः ऐसे लिंक ठगों द्वारा आपके खाते तक पहुंचने के लिए भेजे जाते हैं।
सत्यापित करेंः किसी भी संदिग्ध कॉल या मैसेज के मामले में सीधे अपने बैंक की आधिकारिक हेल्पलाइन से संपर्क करें।
साइबर हेल्पलाइन का उपयोग करेंः ठगी की सूचना तुरंत 1930 पर दें या स्थानीय पुलिस से संपर्क करें।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू गिरफ्तार, झांसी से दबोचा; भतीजा भी पुलिस की गिरफ्त में, 44 मुकदमों का आपराधिक इतिहास आया सामने
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440