उत्तराखण्ड बोर्ड की सबसे बड़ी खबर: जल्द आने वाला है 12वीं का रिजल्ट

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड बोर्ड के छात्रों के लिए बहुत महत्वपूर्ण खबर आ रही है। 10वीं व 12वीं की बोर्ड परिक्षा सम्पन्न हो चुकी है। जिसके चलते सभी परीक्षार्थियों के मन में सवाल है कि आखिर रिजल्ट कब तक आएगा? ताकि वह अपने आगे के करियर के लिए महत्वपूर्ण निर्णय ले सके।
उत्तराखंड स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा इस वक्त परीक्षा की कॉपियां चेकिंग करवाई जा रही है। आपको बता दें कि उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2022 के लिए कुल 2,42, 955 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इनमें से हाईस्कूल के 1 लाख 29 हजार 785 छात्र थे। इंटरमीडिएट के 1 लाख 13 हजार 170 छात्र थे।
अब खबर आ रही है कि उत्तराखंड बोर्ड द्वारा 10वीं और 12वीं के नतीजे बहुत जल्द घोषित होने वाले हैं। जानकारी मिली है कि पहले 12वीं की बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी होगा। सभी छात्र अपना रिजल्ट उत्तराखंड बोर्ड की वेबसाइट ukresults.nic.in पर जाकर चेक कर पायेगें। कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 12वीं का रिजल्ट जून के पहले जारी होगा। और कुछ रिपोर्ट्स में ये कहा जा रहा है कि 12वीं का रिजल्ट 10 जून को जारी होगा। हालांकि अब तक इसको लेकर उत्तराखंड बोर्ड ने किसी प्रकार की आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

यह भी पढ़ें -   ईरान-इजरायल युद्ध का असर! उत्तराखंड सरकार अलर्ट मोड में, देहरादून में SEOC पर अधिकारियों की तैनाती

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440